Gridih News: बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और बेहतर भविष्य में बाधा: मंजु कुमारी
गिरडीह, अक्टूबर 28 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और बेहतर भविष्य में बाधा है। खासकर बालिकाओं को कम उम्र में विवाह के बंधन में बांधने से उनकी पढ़ाई, आत्मनिर्भरता और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रभावित होते हैं। बालिकाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उक्त बातें जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने मंगलवार को धनवार प्रखंड के गरजासारण पंचायत भवन में आयोजित अनुमंडलस्तरीय कार्यशाला में कहीं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को केवल कानून के सहारे समाप्त नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए समाज की सोच बदलनी भी जरूरी है। माता-पिता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विवाह समारोहों से जुड़े लोगों को आगे आकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.