Gridih News: बाल विवाह और कुपोषण रोकने को चलाएं जागरुकता कार्यक्रम : डीडीसी
गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण वाटिका, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि, बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं सहित अन्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से योग्य लाभुकों तक पहुंचाए। आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। कहा कि केंद्रों का सुचारू संचालन, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलनेवाले पोषण आहार की गुणवत्ता तथा उपस्थिति पर लगातार निगरानी रखें। निर्देश दिया कि किसी भी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.