Gridih News: बाल मजदूरी के खिलाफ दुकान संचालक पर केस
गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना में बाल मजदूरी के खिलाफ एक गैराज सह सर्विस सेंटर दुकान संचालक पर बाल एवं किशोर श्रमिक प्रतिषेध विनियमन अधिनियम 1986 की धारा 3 (1) के उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ज्ञात हो कि धावा दल के द्वारा बीते 22 जून को गावां बाजार में मेसर्स चौधरी गैराज एवं सर्विस सेंटर पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के क्रम में एक नाबालिग काम करते हुए पाया गया था। मामले में गावां थाना में दुकान संचालक पर 20 हजार का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 68/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.