Gridih News: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह बाइक सवार घायल
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेम्बा-झारखंडधाम मुख्य मार्ग पर कथित अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गुरुवार देर शाम बाइक पर सवार 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना बसकुपा-रेम्बा मुख्य मार्ग पर घटी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।
घायलों की जानकारी मिली जानकारी के मुताबिक बिना नंबर का एक ट्रैक्टर बालू लेकर रेम्बा की तरफ से जमुआ की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की भिडंत बालू लदे ट्रैक्टर से हो गई। जोर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। एक बाइक में सवार समीर अंसारी 16 वर्ष, नौशाद अंसारी 18 वर्ष तथा आफताब अंसारी 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों हीरोड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकुपाय के निवासी बताए जाते हैं। दूसरी बाइक में सवार मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.