Gridih News: बालू उठाव करता ट्रैक्टर जब्त, दर्जनों वाहन बालू गिराकर भागे
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के डाबर व बेन्ड्रो नदी से अवैध रूप से बालू उठाव की सूचना पर शनिवार को गावां पुलिस ने छापेमारी की। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डाबर व बेन्ड्रो नदी से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही दर्जनों ट्रैक्टर चालक बालू गिराकर मौके से भाग निकले। वहीं, एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त ट्रैक्टर को आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.