गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तहत गुरूवार को जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 वर्ग में जिले के सभी 13 प्रखंडों की बालक और बालिका टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह के खेल मैदान में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने किया। बालकों के मैच सर्कस मैदान में और बालिकाओं के मैच पचम्बा स्थित तेतरिया मैदान में कराए गए। गुरूवार को पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में बालक वर्ग में देवरी की टीम ने गिरिडीह को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में बिरनी की टीम ने गांडेय को 3-2 से पराजित कर विजय हासिल की। यह भी पढ़ें- Chatra News: जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू दोनों विजेता ...