Gridih News: बारिश से शहर की सड़कें कीचड़मय, तापमान 30 पर
गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: बारिश से शहर की सड़कें कीचड़मय, तापमान 30 पर गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे शहर की सड़कें कीचड़मय हो गई है। लोगों को इन सड़कों पर चलने में परेशानी हो रही है। लोग आवश्यक कार्यों से निकल रहे हैं। लोगों को कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है।
बारिश का असर शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर से रह- रहकर बारिश होने लगी। इस वजह से शहर के कालीबाड़ी रोड, चंदौरी रोड, बस स्टैंड रोड, झंडा मैदान, बरवाडीह रोड, भंडारीडीह रोड सहित कई रोड कीचड़मय हो गए। स्टेशन रोड, गांधी चौक, बीबीसी रोड मोड़, भंडारीडीह आदि स्थानों पर सड़क पर पानी भी जमा हो गया। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती रही। बारिश की वजह से फुटकर दुकानदार भी परेशान रहे। उनकी रोजी पर रह-रहकर बारिश आफत पैदा करती रही।
किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.