Gridih News: बारिश से प्रवासी श्रमिक का कच्चा मकान धंसा
गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो पंचायत अन्तर्गत मनकडीहा गांव में तेज बारिश से प्रवासी श्रमिक अशोक साव का कच्चा खपरैल मकान धंसकर जमींदोज हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार के जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। इस संबंध में पीड़ित अशोक साव की पत्नी कौशल्या देवी ने सोमवार को बताया कि उसके पति दूसरे प्रदेश में रहकर श्रमिक का काम करके अपने परिवार का भरन पोषण करते हैं। रविवार की रात में खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। इसी क्रम में सोमवार को करीब तीन बजे भोर में कच्चा खपरैल मकान का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर धंस गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: बारिश में गिरा खपरैल मकान, बेघर हुआ परिवार बताया कि मकान के उक्त हिस्सा वाले कमरे में परिवार के कोई सदस्य सोया हुआ नहीं था। हालांकि घटना से उक्त घर में रखा हुआ अनाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.