Gridih News: बारिश के लिए 'हरे राम, हरे कृष्ण' अखंड हरिकीर्तन शुरू
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। बारिश की आस में जमुआ प्रखंड के तारा स्थित देवी मंदिर प्रांगण में सोमवार को ग्रामीणों ने अखंड हरिकीर्तन शुरू किया। बाजे-गाजे के साथ ग्रामीण गांव में घूम-घूमकर 'हरे राम, हरे कृष्ण' का संकीर्तन कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षा के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के उद्देश्य से हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। सनातन आस्था में अपार शक्ति है और इसी विश्वास के साथ ग्रामीण भगवान का स्मरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतोषजनक बारिश होने तक अखंड हरिकीर्तन जारी रहेगा। हरिकीर्तन में मुरली राय, नारायण साव, शीतल साव, मुरली राम, चंदन राय, नीरज राय, रिंकू साव, लक्ष्मण साव, वरुण राय, राजेंद्र साव, सुनील साव, इतवारी साव, खोसलाल पांडे, कांशी तुरी, सीताराम सहित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.