गिरडीह, नवम्बर 22 -- बगोदर में तेज बारिश के बीच सड़क हादसा Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के यमुनानगर में शनिवार शाम तेज बारिश के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रक करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। घायल व्यक्ति की पहचान अड़वारा पंचायत के जमुआरी गांव निवासी अर्जुन सिंह 50 साल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अर्जुन सिंह अटका क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है। शनिवार शाम वह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यमुनानगर के गांधीटांड़ मोड़ के पास वह सड़क पार कर रहा था, तभी बगोदर की ओर तेज गति से जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर दृश्यत...