गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बारिश के इंतजार के बीच रथ यात्रा के दिन गुरूवार को बेंगाबाद प्रखंड के कुछ चुनिंदा इलाकों में किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए धनरोपनी का काम शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम की बेरुखी और पानी के अभाव ने अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है। प्रचंड गर्मी और सूखे खेतों के बावजूद किसान वर्षा की उम्मीद में पानी वाले खेतों में छिटपुट रूप से रोपनी में जुटे हैं। प्रखंड के गोलगो पंचायत अंतर्गत भंवरडीह गांव में कुछ किसानों को अपने खेतों में धान रोपते देखा गया। लेकिन प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अभी भी खेत सूखे पड़े हैं। पानी के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। बिचड़े भी सूखने लगे यह भी पढ़ें- बारिश के इंतजार में धान की नर्सरी और रोपाई पर संकटगर्मी की तपिश गर्मी की तपिश से न सिर्फ खेत झुलस रहे है...