गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबOOLाल मरांडी ने सोमवार को कोदाईबांक स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशलक्षेम पूछा और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान तिसरी के खोरों, भंडारी, चंदौरी आदि गांवों के भारी संख्या में लोग कोदाईबांक आए और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को अपनी और अपने गांव की समस्याएं सुनाई।

समस्याओं की मांग भंडारी पंचायत से आए लोगों ने तिसरी के गादी और देवरी के जेवड़ा के बीच में स्थित नदी में पुल बनवाने और जेवड़ा गांव तक सड़क निर्माण करवाने की गुहार लगाई जबकि अन्य लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याएं सुनाई और निदान करने की गुहार लगाई। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और जल्द ही निदान करवाने की बा...