Gridih News: बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल पहुंचकर घायल से की मुलाकात
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गिरिडीह। शहर में जमीन विवाद को लेकर 75 वर्षीय मनजीत सिंह बग्गा पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। गांधी चौक के पास स्थित उनके पुश्तैनी मकान में आधी रात को घुसकर मारपीट किए जाने की घटना के बाद गुरुवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी घायल मनजीत सिंह बग्गा से मिलने मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल का हाल जाना और घटना को लेकर सरकार तथा प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब गिरिडीह जैसे शहर में इस तरह की वारदात हो रही है, तो सरकार इसे किस नजरिए से देख रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए सवाल उठाया कि आखिर शहर के भीतर इस तरह की घटना कैसे हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति पर हमला हुआ है, वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.