Gridih News: बाबा श्याम के जयकारों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा
गिरडीह, नवम्बर 19 -- Gridih News: गिरिडीह। मारवाड़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मानव सेवा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा की शुरुआत परशुराम भवन से हुई। यहां से निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। परशुराम भवन से निकली यात्रा बड़ा चौक और गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने निशान यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में बाबा श्याम के जयकारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.