Gridih News: बाबा भयहरण नाथ की हुई भव्य पूजा-अर्चना
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत अंतर्गत हाड़ोडीह-चक्रदाहा में सोमवार को 300 वर्षों की पुरानी परंपरा के तहत बाबा भयहरण नाथ की भव्य पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख, शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र के लिए मंगल की कामना की। बताया जाता है कि यहां भाद्र मास में बाबा भयहरण नाथ की पूजा की परंपरा तीन शताब्दियों से अधिक पुरानी है। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का शुद्ध दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा, आरती और ब्राह्मण पूजन संपन्न कराया गया। पूजा की विशेष परंपरा शुद्ध दूध से तैयार खीर का प्रसाद है, जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.