Gridih News: बाघरा में घायल हुए व्यक्ति की रिम्स में मौत
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मधवाडीह निवासी इंद्रजीत ठाकुर 42 वर्ष के रूप में हुई है। रविवार की देर रात रांची रिम्स में उसने दम तोड़ दिया। यह मामला महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़क का है। बतला दें कि बाघरा के पास 23 अक्टूबर को कार और बाइक में भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे में बाइक सवार इंद्रजीत ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटा छोड़ गया है। बताया जाता है कि मृतक पेशे से ड्राइवर था। वह घर का अकेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.