Gridih News: बागोडीह हाई स्कूल में 60 छात्राओं के बीच साइकिल वितरित
गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के बागोडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को राज्य सरकार की छात्र कल्याण योजना के तहत वर्ग आठ की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की 60 छात्राओं को साइकिल दी गई, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नागेंद्र महतो व विशिष्ट अतिथि के रुप में बीडीओ एल एन तिवारी, प्रमुख प्रीति कुमारी, बागोडीह के मुखिया धानेश्वर साव, पंस सदस्य रेणु रवानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजन का उद्देश्य कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र महतो ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.