गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाय के पास शुक्रवार को बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सलैयाटांड़ निवासी 27 वर्षीय बजरंगी रविदास, उनका 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और 25 वर्षीय अशोक मुसहर शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल बजरंगी रविदास को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जितिया पर्व को लेकर बजरंगी रविदास अपने पुत्र शिवम कुमार को तिसरी प्रखंड के पालमो स्थित हॉस्टल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोटमनाय के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...