Gridih News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी ब्रिज के पास शनिवार को बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिप सदस्य दुर्गेश कुमार और स्थानीय युवकों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार माहुरी ग्राम निवासी राहुल सिंह, पिता स्व. प्रयाग सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान माहुरी ब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- कोठिया मोड़ : दुर्घटना में राहगीर गंभीर, रेफर घायल राहुल को बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.