Gridih News: बाइक रोक कर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के कपिलो काला पत्थर के पास शुक्रवार रात कथित रुप से नशे में धुत किशुन उर्फ राजेंद्र यादव ने चंदन बजरंगी की बाइक रोक दिया एवं उससे उलझ गया। इसी दौरान द्वारिका यादव अपनी बुलेट से आया एवं डंडे से चंदन बजरंगी के माथे में पीछे से जोरदार प्रहार कर फरार हो गया। जिससे चंदन बजरंगी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे परंतु रस्ते में स्थिति बिगड़ने लगी इस वजह से उसे सीधा धनबाद ले गए। परिजनों ने बताया कि घायल चंदन की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। उसके माथे में गंभीर चोट की वजह से माथे की हड्डी टूट गई है एवं मस्तिष्क में काफी चोट है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.