गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: ताराटांड़ प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पंडरी गांव के समीप बुधवार शाम सवारी पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पंडरी गांव के समीप गिरिडीह की ओर आ रही सवारी पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद सवारी वैन के चालक भागने का प्रयास किया। इस दौरान पिकअप वैन असंतुलित हो गई और पिंडाटांड़ गांव के समीप पलट गई। हालांकि वाहन पलटी होने से कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक समेत वाहन को ताराटांड़ परिसर लेकर आई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल...