Gridih News: बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा घायल, गिरिडीह रेफर
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा स्थित धरधरवा में बुधवार की शाम सड़क किनारे खड़े छह वर्षीय बच्चे को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 16 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। घटना को लेकर घायल बच्चे की मां प्रीति कुमारी, पति अजय चौधरी ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, उनका छह वर्षीय पुत्र आद्विक कुमार चौधरी घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान जगदीशपुर निवासी सूरज कुमार यादव बाइक चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में आद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.