गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो -तिसरी रोड पर नायकडीह गांव के पास सोमवार को हुई सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला मंजू देवी पति रूपलाल चौधरी ग्राम बरजोडीह नावाडीह की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई थी। इस संबंध में बताया कि मंजू देवी सोमवार को करीब 12 बजे दिन में घासीडीह स्थित लकरगड़ढा महादेव मंदिर में पूजा कर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में नायकडीह गांव के पास पैदल सड़क पार करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण जब तक वहां पहुंचे, तबतक उसकी की मौत हो चुकी थी। इधर घटना में बाइक पर सवार चकाई प्रखंड क...