Gridih News: बाइक और टैंकर में टक्कर, दंपति घायल
गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पथ पर बुधवार दोपहर करमजोरा मोड़ क पास बाइक और टैंकर के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले लक्ष्मी शर्मा और उनकी पत्नी मनीला देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी शर्मा बेंगाबाद थाना रोड पर लोहार की दुकान चलाते हैं। घटना की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ देवीपुर स्थित घर से बेंगाबाद की तरफ बाइक से आ रहे थे। इसी बीच करमजोरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से जा रहे टैंकर एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.