गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: अजय भंडारी पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत के आदिवासी बहुल गांव पोखरिया में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आजादी के कई दशक बीत जाने के बावजूद गांव के करीब चार सौ ग्रामीण पक्की सड़क और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऊबड़ खाबड़ सड़क गांव की पहचान बन गई है। लाखों की लागत से तैयार जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। गांव के ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत डाढ़ी का पानी पीने को मजबूर हैं。 यह भी पढ़ें- Gridih News: पोखरिया गांव में बुनियादी सुविधाएं नदारदसुविधाओं का अभाव बता दें कि गिरिडीह जिला उपायुक्त की गोद में पलने-बढ़ने वाला पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूरी पर बसा बांध पंचायत का आदिवासी बहुल पोखरिया गांव आज भी तारणहार की बाट जोह रहा है। आजादी के वर्षों बीत जा...