गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर भुताही पुल के पास रविवार सुबह बस और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेरुआ निवासी मनोज यादव के 17 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों ने इलाज व एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार गावां के युवक की मौतदुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सतगावां की ओर से आ रही बस और गावां से चिहुटिया की ओर जा रहे बाइक सवार पीयूष की भुताही पुल के पास जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीयूष के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे तत्काल गावां सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया।परिवार का आक्रोश परिजनों के अनुसार...