गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में गायत्री नामक यात्री बस के चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सोमवार शाम चार बजे की है। घटना के समय यात्री बस देवघर से गिरिडीह आ रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया निवासी 65 वर्षीय बद्री मंडल बाइक से गिरिडीह शहर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। सिहोडीह में विपरित दिशा से आ रही बस की चपेट में बद्री मंडल की बाइक आ गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में बद्री मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायल बद्री मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने उसे धनबाद रेफर कर दिया।

हिंदी...