गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के बरोटांड़ मैदान में मुनिया देवी चैम्पियन लीग सीजन-05 का आगाज अथितियों द्वारा पर्दा हटाकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रा.) महेंद्र कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष(श.) रंजीत राय उपस्थित थे। बताते चलें कि टूर्नामेट का मुख्य आयोजक जिप अध्यक्ष के पुत्र मनीष वर्मा हैं, जो एक टीम बनाकर इसका आयोजन पिछले चार वर्षों से कर रहे हैं। उद्घाटन के बाद प्रथम मैच हुरहुर-11 बनाम धीरज-11 के बीच खेला गया। धीरज-11 द्वारा टॉस जीतकर बॉलिंग चुना गया।बताते चलें कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जमुआ के बारोटांड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदान में डे-नाइट प्रारुप में खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें- Gridih News: बरोटांड़ में मुनिया देवी चैम्पि...