गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 5 सितंबर को ही विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को आवेदन देकर इसकी सूचना दे दी थी। आवेदन दिए पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है और न ही जला ट्रांसफार्मर बदला गया है। विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बरियारपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो 2 सितंबर को जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नहीं रहने से गांव अंधकार में डूबा हुआ ...