Gridih News: बराकर पुल के समीप प्लास्टिक में लिपटा मिला नवजात का शव
गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: सरिया। सरिया में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना मंगलवार की सुबह सामने आई है। बराकर नदी पुल के समीप नदी किनारे प्लास्टिक में लिपटा एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीच शिशु की उम्र सात महीने से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसकी वास्तविक उम्र, मौत का कारण और शव वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसका खुलासा पुलिस जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि शिशु की मौत कहां और किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सरिया में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.