गिरडीह, जुलाई 23 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल एक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरला कन्या के प्रांगण में खुले आसमान के नीचे स्कूली बच्चों का सैकड़ो साइकिल रखकर छोड़ दिया गया है। जिसमें बरसात का पानी पड़ने से रखे हुए सभी साइकिलों में जंग लगना शुरू हो गया है। वहीं स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रार्थना सभा एवं अन्य कार्यक्रम में भाग लेने में परेशानी हो रही है। इस सम्बंध में बताया गया कि कल्याण विभाग के द्वारा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण करने की योजना स्वीकृत है। स्वीकृति मिलने के बाद योजना के संवेदक के द्वारा करीब एक हजार से अधिक साइकिल तैयार कर खुले आसमान के नीचे उक्त विद्यालय परिसर में छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 26 स्कूलों के 1048 छात...