Gridih News: बरमसिया में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल, गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के तत्वावधान में बुधवार को नवयुवक संघ समिति दुर्गा मंडप बरमसिया में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। गुरु और गायत्री वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद लगभग 100 भाइयों और बहनों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महिला मंडल की पूनम गुप्ता ने कहा कि आत्मबल और प्राणबल बढ़ाने तथा परिवार व समाज में शांति स्थापित करने के लिए सभी को नियमित गायत्री महामंत्र का जप और लेखन करना चाहिए। हवन से नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गिरिडीह शहर में यह छठा आयोजन था। कार्यक्रम में गायत्री चालीसा और गायत्री मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.