Gridih News: बरमसिया मुखिया पर रंगदारी एवं दबंगई का आरोप
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरमसिया मुखिया विशुदेव वर्मा पर उनके ही पंचायत के बैंकुठ वर्मा ने रंगदारी एवं दबंगई का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए बैंकुठ वर्मा ने बताया कि 1 एकड़ 90 डी. जमीन हमारे पिता दासो महतो के नाम से जमाबंदी दर्ज है। अंचल कार्यालय से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन लगान रसीद भी निर्गत होती आ रही है। बीते बुधवार रात को स्थानीय मुखिया विष्णुदेव वर्मा अपने दबंग गुंडों कैलाश प्रसाद वर्मा, सदानंद प्रसाद वर्मा तथा अन्य लोगों के साथ हमारे खेत में लगे पेड़ पौधे एवं फसल को उखाड़ कर फेंक दिया। बताया कि कुछ दिन पहले मुखिया ने 3 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में मुखिया विशुदेव वर्मा से पूछने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.