Gridih News: बरजोडीह में तीन दिवसीय फुटबाल मैच शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के बरजोडीह स्थित फुटबॉल ग्राउंड में संतोष स्पॉटिंग क्लब बरजोडीह के द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रमोद टुडू मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, पूर्व मुखिया राजकिशोर राय, झामुमो नेता आरिफ रजा व स्व. प्रमोद टुडू की पत्नी सोनिया मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच रॉयल एफसी नावाडीह व बमबम भोलेनाथ फुटबॉल क्लब सागबारी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बमबम भोलेनाथ की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नावाडीह की टीम को दो गोल से पराजित कर दिया। मैच के निर्णायक इनामुल हक, सहायक निर्णायक पिंटू मुर्मू, शीतल मरांडी व अब्दुल कादिर थे। उदघोषक इशाक अंसारी व एलुस मरांडी थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.