गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के धनवार से रोपामहुआ एकडेरा होते हुए झारखंडधाम जाने वाली करीब दो किलोमीटर कच्ची सड़क लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि बरसात के दिनों में जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। इस सड़क से आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है।

ग्रामीणों की नाराजगी रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया को मौके पर बुलाकर आस पास गांव के सैकड़ों लोग सड़क की बदहाल स्थिति दिखाई और अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के करीब 80 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो सका है। सड़क निर्माण को लेकर मुखिया से लेकर सांसद और विधायक तक कई बार मांग र...