Gridih News: बदहाल सड़कें खोल रहीं विकास के दावे की पोल
गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। किसी भी क्षेत्र में हुए सर्वांगीण विकास की कहानी वहां की सड़कें खुद-ब-खुद बयां करती हैं। जहां बेहतर सड़कें विकास की गाथा गाती हैं, वहीं जर्जर सड़कें धरातल की हकीकत को उजागर करती हैं। जमुआ प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़कों का हाल इन दिनों कुछ ऐसा ही है, जहाँ मुख्य मार्गों की जर्जर स्थिति से ग्रामीण व राहगीर बेहाल हैं।
मुख्य मार्गों की जर्जरता सबसे खराब स्थिति जमुआ-द्वारपहरी-पचम्बा मुख्य मार्ग की है, जहां इंदिरा गांधी हाई स्कूल से क्रेस्ट केयर अस्पताल तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। बारिश के मौसम में यह सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता और दुर्घटनाएँ घटित होती हैं।
स्थानीय निवासियों की परे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.