Gridih News: बदडीहा के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर बदडीहा गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपाचे बाइक पर सवार तीन लोग जमुआ से मधुपुर की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से एक होंडा बाइक सवार युवक मिर्जागंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बदडीहा गांव के पास दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घायलों की स्थिति घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.