गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत में हाल के महीनों में लगाई गई 200 एलईडी स्ट्रीट लाइटों के वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगग रहे हैं। 12 वार्डों के लिए आवंटित इन स्ट्रीट लाइटों का समान रूप से वितरण किए जाने की बजाय मनमाने तरीके से लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। इससे वार्डों के बीच भेदभाव की चर्चा तेज हो गई है और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों की नाराजगी जानकारी के अनुसार, यदि 200 स्ट्रीट लाइटों का 12 वार्डों में समान वितरण किया जाता तो प्रत्येक वार्ड को औसतन 16 से 17 लाइटें मिलनी चाहिए थी। बड़े वार्डों के लिए अतिरिक्त आवश्यकता होने पर अलग से आवंटन किया जा सकता था। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट मानक के कहीं 20 स्ट्रीट लाइट लगा दी गई, तो कहीं केवल 7 या 8 लाइट...