Gridih News: बड़की सरैया नगर पंचायत में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण
गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत राज्य शहरी विकास अभिकरण के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन अर्शी एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर ने किया था। इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को ठोस, प्लास्टिक एवं तरल कचरा प्रबंधन से जुड़े नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी देना था। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को कचरे को घर से ही अलग-अलग करने, प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान तथा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के बारे में जानकारी दी गई।
कचरा प्रबंधन का महत्व साथ ही कचरे को कम करने, दोबारा उपयोग करने और पुनर्चक्रण करने के महत्व को समझाया गया। प्रशिक्षकों ने वार्ड स्तर पर बैठक और जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.