Gridih News: बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, आठ के विरुद्ध प्राथमिकी
गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़ गये और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति महेंद्र दास एवं दिलीप दास का सर फटा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांच नंबर परातडीह की है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से यशोदा देवी पति महेंद्र दास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में चेरका दास, प्रयाग दास, बैजनाथ दास एवं दिलीप दास तथा दिलीप दास के दोनों साला को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से ललिता देवी पति दिलीप दास की शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.