Gridih News: बगोदर सीओ की माता का निधन, शोक की लहर
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर सीओ प्रवीण कुमार की माता तपेश्वरी देवी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर बगोदर बीडीओ निशा कुमारी, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, मुखिया प्रतिनिधि पूरन कुमार महतो, सोनू साव सहित कई लोग मरकच्चो स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। दूसरी ओर सीओ के मां के निधन पर बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घड़ी में परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.