Gridih News: बगोदर-सरिया सहायक आचार्य संघ का गठन
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: बगोदर। सहायक आचार्य संगठन के तत्वावधान में यूएचएस दोदलो में बुधवार को बगोदर-सरिया सहायक आचार्य संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में देवेन्द्र कुमार को अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को सचिव, पंकज कुमार को उपाध्यक्ष, तेजो महतो को कोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा दोनों प्रखंडों से पांच-पांच सक्रिय सहायक आचार्यों को कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया। बैठक में सहायक आचार्यों की समस्याओं पर चर्चा हुई और संगठित होकर समाधान की रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। जिला स्तरीय सहायक आचार्य समिति का गठन 14 सितंबर की सुबह 10:30 बजे गिरिडीह के झंडा मैदान में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: शिक्षक संघ बिहार का संगठन विस्तार, जिला कमेटी में छह नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.