Gridih News: बगोदर वन क्षेत्र में 3 दिनों से हाथियों का उत्पात
गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर वन प्रक्षेत्र इलाके में पिछले 3 दिनों से जंगली हाथियों की चहलकदमी देखी जा रही है। हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात कुदर पंचायत में प्रवेश किया। देर रात हाथियों ने कुदर गांव के पैक्स के ग्रिल गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा मोईन मियां उर्फ छोटन की फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने हाथियों को गांव से भगाने का प्रयास किया और इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। लेकिन वन विभाग की टीम समय पर गांव नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से बचाव के लिए तत्काल कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.