Gridih News: बगोदर में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतला का दहन
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। विजयादशमी के मौके पर बुधवार रात बगोदर स्टेडियम में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए स्टेडियम में खचाखच भीड़ उमड़ी थी। इस अवसर पर पूरे स्टेडियम परिसर को आकर्षक लाइट से सजाया गया था। कार्यक्रम में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं, जबकि बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, बंगाल तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार साहु, झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और तीर चलाकर पुतले में आग लगाई। आग लगते ही पुतला धू-धू कर जलने लगा और साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में इस दृश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.