गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीटी रोड औंरा के पास दुधारू मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से कुल 16 मवेशी बरामद किए गए हैं, जिनमें 10 गाय और 6 बछड़े शामिल हैं। एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि बिहार से बंगाल की ओर मिनी ट्रक में दुधारू पशुओं को ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया तो उसमें क्रूरता से ठूंस-ठूंस कर मवेशी लदे मिले। यह भी पढ़ें- चेकिंग देख ट्रक छोड़ भागा चालक, 37 भैंसों के साथ सह चालक गिरफ्तार पूछताछ में ट्रक चालक ने पशुओं के परिवहन का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी 16 मवेशिय...