Gridih News: बगोदर में सिक्स लेन बना मौत का हाई-वे, हर महीने जा रही 4-5 जिंदगियां
गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: धर्मेन्द्र पाठक, बगोदर, प्रतिनिधि। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे बगोदर थाना क्षेत्र से होकर गुजरती है। टू लेन से फोरलेन और अब सिक्स लेन बनने के बाद वाहन सरपट दौड़ते हैं। सफर का समय कम हुआ, मगर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बगोदर थाना क्षेत्र में औसतन प्रति महीने 4 से 5 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। बगोदर थाना क्षेत्र में पूरब में कुलगो पुल से पश्चिम में अटका बाजार टांड़ तक कुल 28 किमी नेशनल हाई-वे है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हाई-वे के दोनों किनारे आबादी और गांव बसे हुए हैं। जगह-जगह रोड क्रॉस के लिए जगह छोड़ी गई है। ग्रामीण जीटी रोड क्रॉस कर दूसरे प्रखंड जाते हैं। रोड क्रॉस करने के समय ही ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कभी बाइक सवार तो कभी राहगीर वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं। दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.