Gridih News: बगोदर में सड़क हादसे में युवक की मौत पर ढाई घंटे एनएच जाम
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर गए और नेशनल हाईवे को ढाई घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान मृतक का शव ट्रक के टायर के नीचे ही दबा रहा। पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आवागमन सामान्य हुआ। घटना अटका पूर्वी पंचायत के नेशनल हाईवे फुलवरिया मोड़ की है। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक रोड क्रॉस कर बरकट्ठा की ओर जा रहा था, तभी बरकट्ठा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक टायर के नीचे दब गया और चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद शव को टायर के नीचे से निकाला गया। मृतक की पहचान कुबरीटांड़ निवासी 22 वर्षीय मिथुन कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों की चित्कार से माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.