गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर हुई वज्रपात की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित 2 लोग झुलस गए। पहली घटना अलगडीहा की है। यहां कोनार नहर निर्माण कार्य चल रहा था। तेज बारिश शुरू होने पर मजदूर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे और गाड़ी में चले गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ और पेड़ के नीचे शरण लिए दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए । इससे लातेहार निवासी 47 वर्षीय समीर गिद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलारी निवासी 28 वर्षीय महावीर तुरी झुलस गया। यह भी पढ़ें- लातेहार में वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक महिला घायल घायल का इलाज बगोदर सीएचसी में चल रहा है। दूसरी घटना खेतको की है। खेत से धान रोपकर घर लौट रही 50 वर्षीय खेमिया देवी वज्रपात की चपेट में आ गईं झु...