Gridih News: बगोदर में रात भर चला सफाई अभियान
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर बाजार की गंदगी से परेशान लोगों को शनिवार रात राहत मिली। बगोदर पश्चिमी पंचायत की मुखिया सावित्री देवी के सहयोग से शनिवार रात 8 बजे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के सहारे बाजार में पसरे कचरे की सफाई कराई गई। दरअसल, पुराने जीटी रोड के डिवाइडर के ऊपर और सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ था। इतना ही नहीं थाना के सामने और बस स्टैंड परिसर में भी गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ था। इससे न सिर्फ बाजार की खूबसूरती खराब हो रही थी, बल्कि बीमारी फैलने का डर भी बना था। जेएमएम नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने शनिवार को बीडीओ निशा कुमारी से सफाई की मांग की थी। इसके बाद बीडीओ के निर्देश पर मुखिया सावित्री देवी ने निजी खर्च पर सफाई अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर स्टैंड में कचरा फेंकने और हटाने का नहीं थम रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.