Gridih News: बगोदर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात
गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: बगोदर। सोमवार रात हुई भीषण बारिश ने बगोदर में तबाही मचा दी। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इससे फसलों के नुकसान होने के साथ खाद्य सामग्रियां भी बर्बाद हुई है। पुल-पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव होने से आवागमन भी प्रभावित रही। सड़क किनारे कई जगहों पर पेड़ गिर गए। बगोदर नीचे बाजार के दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुसने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। बेको बोनबांध का मेढ़ टूटने से भी बेको और घंघरी के सैकड़ों किसानों की फसलें डूब गईं।आवागमन पर प्रभाव चौधरीबांध रेलवे क्रासिंग फाटक के अंडरपास में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। पोखरिया-खेतको के बीच यमुनिया नदी और बेको- पारटांड़ के बीच स्थित नदी पुल के ऊपर से पानी बहता रहा। घंघरी में पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन ठप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.